WPL Mumbai Indians Team 2023: मुंबई ने किसे खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

0
55
WPL Mumbai Indians Team 2023:

WPL Mumbai Indians Team 2023: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। यह टीम पांच बार यह खिताब जीत चुकी है। अब मुंबई फ्रेंचाइजी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी कदम रख रही है।

पहली बार हुए डब्ल्यूपीएल में मुंबई फ्रेंचाइजी टीम को खरीदने में सफल रही है और उसने सोमवार को हुई नीलामी में सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करने की पूरी कोशिश की है. इस टीम ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को जोड़ा है।

इस टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में शार्लेट एडवर्ड्स को शामिल किया है। उनके अलावा भारत की सबसे सफल तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी उनके साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़ी हुई हैं. नीलामी वाले दिन टीम की मालिक नीता अंबानी ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी पसंद के खिलाड़ियों के बीच जमकर बोली लगाई. मुंबई इंडियंस की महिला टीम को ही देख लीजिए।

WPL के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

  • हरमनप्रीत कौर- 1.80 करोड़ रुपये
  • यास्तिका भाटिया- 1.50 करोड़ रुपये
  • पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़ रुपये
  • एमेली केर- 1 करोड़ रुपये
  • नेट सिवर- 3.20 करोड़
  • धारा गुज्जर- 10 लाख
  • साइका इशाक- 10 लाख
  • अमनजोत कौर-50 लाख
  • इसी वॉंग- 30 लाख
  • हीथर ग्राहम-30 लाख
  • हेली मैथ्यूज- 40 लाख
  • शोले ट्रायन- 30 लाख
  • हुमैरा काजी- 10 लाख
  • प्रियंका बाला- 20 लाख
  • सोनम यादव- 10 लाख
  • नीलम बिष्ट-10 लाख
  • जिनटीमानी कालिटा-10 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here