WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगी बंपर बोली, इतने करोड़ रुपये देकर RCB ने खरीदा

0
64
WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगी बंपर बोली, इतने करोड़ रुपये देकर RCB ने खरीदा

WPL Auction 2023 : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जियो वर्ल्ड जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इसमें भारतीय टीम की ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बड़ी रकम देकर खरीदा गया है. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

नीलामी में सबसे पहले स्मृति मंधाना का नाम आया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने के लिए पहली बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स नीलामी में आगे बढ़ी। दिल्ली के हटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई के बीच मुकाबला शुरू हो गया। अंत में जीत आरसीबी की हुई। स्मृति महिला प्रीमियर लीग में बिकने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल 

26 साल की स्मृति मंधाना दुनिया की शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 2651 रन बनाए हैं। ये रन उनके बल्ले से 27.31 की औसत और 123.13 की स्ट्राइक रेट से निकले हैं. स्मृति के नाम भी इस फॉर्मेट में 20 अर्धशतक हैं। उन्होंने 50 छक्के भी लगाए हैं। यही वजह है कि महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में इन्हें खरीदने को लेकर काफी खींचतान हुई.

स्मृति अभी भी चोटिल है

स्मृति मंधाना अभी भी चोटिल हैं। उनके बाएं हाथ की अंगुली में चोट है। इस वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2023 के मैच में नहीं खेल सकीं। उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं है। विश्व कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भी शून्य पर आउट हुई थीं।

Read More

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here