आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक 11 सीज़न खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड्स बने और कई टूटे चुके हैं।
यहां कई खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है और पहले सीज़न से 11वें सीज़न तक इस टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज की है। 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 150 से ज़्यादा आईपीएल मैच खेल चुके हैं।
इनमें सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। सबसे ज़्यादा आईपीएल मैच खेलने की बात की जाए तो टॉप 20 में सिर्फ़ 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनके नाम हैं एबी डीविलियर्स और किरोन पोलार्ड।
डीविलियर्स दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहे हैं, वहीं पोलार्ड साल 2010 में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए थे, तब से लेकर अब तक वो इसी टीम के सदस्य बने हुए हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच ‘मिस्टर आईपीएल’ सुरेश रैना ने खेले हैं। वो चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात लॉयंस का हिस्सा रहे हैं। साल 2008 से लेकर 2018 तक उन्होंने 176 मैच खेले हैं।
दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 11 सालों में 175 मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज की है। तीसरे नंबर पर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ़ से खेलते हुए 173 मैच में शामिल हुए हैं।
चौथे और 5वें नंबर पर क्रमश: दिनेश कार्तिक (168 मैच) और रॉबिन उथप्पा (165 मैच) हैं। छठे नंबर पर यूसुफ़ पठान हैं जिन्होंने 164 आईपीएल मैच खेले हैं, वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 163 मैच में शिरकत की है।
IPL में सबसे ज्यादा खेले गए खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी | मैच | कब से कब तक |
1 | सुरेश रैना | 176 | 2008-2018 |
2 | महेंद्र सिंह धोनी | 175 | 2008-2018 |
3 | रोहित शर्मा | 173 | 2008-2018 |
4 | दिनेश कार्तिक | 168 | 2008-2018 |
5 | रॉबिन उथप्पा | 165 | 2008-2018 |
6 | यूसुफ़ पठान | 164 | 2008-2018 |
7 | विराट कोहली | 163 | 2008-2018 |
8 | गौतम गंभीर | 154 | 2008-2018 |
9 | रविंद्र जडेजा | 154 | 2008-2018 |
10 | हरभजन सिंह | 149 | 2008-2018 |