IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन कई खिलाड़ियों के लिए शानदार तो कई खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा।
कोच्चि में शुक्रवार को 10 टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने वीडियो शेयर कर अपनी टीम और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
इस कड़ी में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक शामिल हैं। जहां निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रुक को 13.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
हैरी ब्रुक | Harry Brooke
💟𝑃𝑜𝑠𝑠𝑖𝑏𝑙𝑦 the cutest thing you'll hear today, an exclusive reaction from Harry Brook (and his grandmother!) 😀 #TATAIPLAuctionOnJioCinema https://t.co/errh24jtw2 pic.twitter.com/w3x3qhRn61
— JioCinema (@JioCinema) December 23, 2022
जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से हैरी ब्रूक का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में हैरी ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि इस वक्त कैसे रिएक्ट करूं. मेरे पास अभी कोई शब्द नहीं है।
जब नीलामी चल रही थी तो मेरी मां और दादी साथ में नाश्ता कर रहे थे और जब नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुझे इतनी बड़ी रकम में खरीदा तो मेरी मां और दादी की आंखों में आंसू आ गए।
निकोलस पूरन | Nicholas Pooran
@LucknowIPL pic.twitter.com/znTapu263y
— NickyP (@nicholas_47) December 24, 2022
निकोलस पूरन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, कैसे हैं आप सब, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का मौका मिला। वेलकम लखनऊ सुपर जायंट्स फैन्स में मैं आपकी टीम में शामिल हुआ हूं। आप सभी को धन्यवाद।
बता दें कि पूरन पिछली सीरीज में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। उनसे पहले पूरन पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।
Read Max
- Indian Premier League 2023 | 3 स्टार खिलाड़ी जिन पर पूरी नीलामी में खामोश रही आईपीएल टीमें, नहीं बिके सबसे बड़े मैच विनर, लिस्ट में सबसे बड़ा मैच विनर भी शामिल
- IPL 2023 Auction LIVE Players Full List : सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल, पढ़ें ऑक्शन में बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
- IPL 2023 Chennai Super Kings | इस खिलाड़ी के आते ही बढ़ी धोनी की मुश्किल, अब क्या करेंगे!