IPL 2023 | इन दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी हो सकता है ये IPL, जानिए इनके नाम

0
49
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 के शुरू होने में 3 महीने बाकी हैं. मिनी ऑक्शन के बाद टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। फैंस भी अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने के लिए बेताब हैं। इस बार का आईपीएल खास होने वाला है। इस सीजन में कई नई चीजें देखने को मिलने वाली हैं।

बीसीसीआई ने कई नियम कायदों में बदलाव किया है। ऐसे में इस बार फैंस के साथ-साथ सभी टीमों के लिए नयापन भी होने वाला है। हालांकि, यह देखना होगा कि ये नियम-कायदे किस हद तक हिट साबित होते हैं।

सिर्फ नियम-कायदे ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों के लिए यह आईपीएल सीजन आखिरी होने की वजह से खास हो सकता है। फैंस भी अपने फेवरेट खिलाड़ी को आखिरी बार खेलते हुए देखना चाहते हैं।

एम एस धोनी

सबसे बड़ा नाम एम एस धोनी है। आईपीएल 2023 इस महान कप्तान के लिए आखिरी हो सकता है। धोनी आईपीएल के बड़े खिलाड़ी ही नहीं बल्कि सभी फैन्स के चहेते भी हैं।

धोनी ने आईपीएल में वो सब शोहरत हासिल की है जो किसी भी कप्तान का सपना होता है। रोहित ने भले ही सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीती हों। लेकिन वह धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नाम जानकर आप हैरान रह गए होंगे। लेकिन खबरें हैं कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ अपना सफर लंबा करने के लिए आईपीएल टाटा-टाटा को बाय-बाय कह सकते हैं।

पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा पर दबाव देखा जा रहा है। इस वजह से रोहित शर्मा अपना नैसर्गिक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में टीम के लिए रोहित शर्मा आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस फिलहाल बेंगलुरु के कप्तान हैं। इससे पहले चेन्नई के लिए एक धमाका हुआ है। फाफ डुप्लेसिस के लिए आईपीएल 2023 आखिरी हो सकता है।

फैफ डुप्लेसिस को मेगा ऑक्शन के बाद बैंगलोर ने अपना कप्तान बनाया था। हालांकि वह टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। इस बार पिछले आईपीएल में वो धमाल मचाने के लिए जरूर तैयार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here