IPL 2023 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई। आईपीएल 2023 के ऑक्शन (IPL Auction) में टीमों ने बोली लगाकर कुल 80 खिलाड़ियों को खरीदा।
भले ही बीसीसीआई ने इस बार आने वाले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन रखा था, लेकिन इसमें काफी पैसे खर्च किए गए। कोच्चि में हुई इस नीलामी में कई रिकॉर्ड बने और टूटे। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चार खिलाड़ी 15 करोड़ से ज्यादा में बिके।
नीलामी में 80 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी दस टीमों ने कुल 167 करोड़ रुपए खर्च किए। इस दौरान कई खिलाड़ियों के हिस्से में अच्छी खासी रकम आई।
कुछ खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा कीमत मिली, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। इस लेख में हम उन चार खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे ज्यादा बिके।
सैम करन (18.50 करोड़)
इस लिस्ट में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पहले पायदान पर हैं। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों की बारिश इस युवा खिलाड़ी पर हुई है। करण को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदकर अपने खेमे में शामिल किया है।
दिलचस्प बात यह है कि 2019 में करण ने इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर आगामी सीजन में एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलता नजर आएगा।
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने पहली बार आईपीएल नीलामी में पंजीकरण कराया। ग्रीन को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
दाएं हाथ का यह खिलाड़ी आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया है। ग्रीन ने इसी साल 5 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 23 वर्षीय ने आठ मैच खेले हैं, जिसमें 139 रन बनाए हैं और गेंद से 5 विकेट लिए हैं।
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी नीलामी देखने पहुंचे। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत में स्टोक्स की अहम भूमिका रही थी. ज्यादातर फ्रेंचाइजी इस तेजतर्रार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थीं।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. स्टोक्स ने अपना आखिरी सीजन आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था जिसमें उन्होंने केवल एक मैच खेला था और फिर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
निकोलस पूरन (16 करोड़)
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। नीलामी में पूरन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। नीलामी में शुरू में बाएं हाथ के
विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लड़ाई देखी गई। इसके बाद पूरन को टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कड़ा मुकाबला किया। अंत में लखनऊ ने 16 करोड़ की बड़ी रकम खर्च कर पूरन को खरीद लिया।
Read Max
- Indian Premier League 2023 | 3 स्टार खिलाड़ी जिन पर पूरी नीलामी में खामोश रही आईपीएल टीमें, नहीं बिके सबसे बड़े मैच विनर, लिस्ट में सबसे बड़ा मैच विनर भी शामिल
- IPL 2023 Auction LIVE Players Full List : सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल, पढ़ें ऑक्शन में बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
- IPL 2023 Chennai Super Kings | इस खिलाड़ी के आते ही बढ़ी धोनी की मुश्किल, अब क्या करेंगे!
- ऑटो वाले के बेटे पर पैसों की भारी बारिश, दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ में खरीदकर बदल दी खिलाड़ी की किस्मत